आज की ख़बर

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को बनाया है सशक्त और आत्मनिर्भर : नायब सैनी

 

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन विधानसभा स्तर पर प्रदेशभर में किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कुरूक्षेत्र रेलवे रोड स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारा से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप के नेतृत्व में निकाली गई स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नायब सैनी ने कहा कि “एक दौड़ राष्ट्र के नाम, एक दौड़ मोदी के नाम“ के लक्ष्य को लेकर महिला शक्ति ने प्रदेश में नारी शक्ति वंदन मैराथन और स्कूटी-बाइक रैलियों का आयोजन किया और दौड़ लगाई।

 

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण भाजपा की कार्य संस्कृति का हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही हैं तथा अपना भाग्य खुद लिख रही हैं। मोदी सरकार में महिलाओं को मान-सम्मान मिल रहा है। नायब सैनी ने कहा कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत अपना संबोधन रखेंगे। पार्टी ने विधानसभा स्तर पर एलईडी का प्रबंधन किया है। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनें।

यह भी पढ़ें ...  केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मल्लिकार्जुन खड़गे-जयराम रमेश को भेजा कानूनी नोटिस
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button