कुरुक्षेत्र, 30 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में 29 जून को आयोजित एमकॉम, एमसीए व एमबीए पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,503 छात्रों को सीट आवंटित की गई थी, जिसमें से 1,332 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 171 छात्र अनुपस्थित रहे। एम.कॉम पाठ्यक्रम के लिए यूनिवर्सिटी कम्युनिटी सेंटर में 191 में से 164 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं, एमसीए कोर्स के लिए सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन और वाणिज्य विभाग में बनाए गए केंद्रों पर कुल 680 नामांकित छात्रों में से 623 छात्र उपस्थित रहे और 57 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा, एमबीए (बजटेड और एसएफएस) पाठ्यक्रमों के लिए यूनिवर्सिटी कम्युनिटी सेंटर और इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के केंद्रों पर कुल 632 आवंटित छात्रों में से 545 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 87 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हुई तथा अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
बाक्स
277 छात्रों ने दी बी.एड. स्पेशल एजुकेशन और एम.एससी. होम साइंस की प्रवेश परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि 28 जून को विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज केंद्र पर बी.एड. स्पेशल एजुकेशन और एम.एससी. होम साइंस के लिए कुल 321 छात्रों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे, जिनमें से 277 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 44 छात्र अनुपस्थित रहे। बी.एड. स्पेशल एजुकेशन में 233 में से 207 छात्र और एम.एससी. होम साइंस में 88 में से 70 छात्र परीक्षा में बैठे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें