कुरुक्षेत्र, 30 जून। नरकातारी स्थित कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में समर क्रिकेट कप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि खेल प्रतिभा में निखार के लिए निरंतर अभ्यास जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे नियमित अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा हर मैच और हर अभ्यास सत्र से कुछ नया सीखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि कठिन परिश्रम, धैर्य और सकारात्मक सोच ही खिलाड़ी को ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।
उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि मानसिक दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और अनुशासन का भी विकास करता है। यदि खिलाड़ी पूरे समर्पण और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहें, तो वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस अवसर पर एकेडमी क्रिकेट कोच तरूण शर्मा ने कहा कि समर कप 2026 का खिताब वेलोसिटी वॉरियर्स ने जीता था। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गौतम ने हर मैच में नाबाद शतक लगाते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया तथा 4 पारियों में कुल 61 चौके 3 छक्के लगाकर 433 रन बनाए। इस बार प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके मानसिक, शारीरिक, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन जैसे गुणों को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी एवं क्षेत्ररण का खिताब विहान, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए मिपुल, प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर का खिताब गौतम को दिया गया। उन्होंने बताया कि चैंपियन टीम के सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मैडल एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सिल्वर मैडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूनम शर्मा, विनीत शर्मा, राजेन्द्र शर्मा सहित सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें