180KM रेंज, 115kmph की टॉप स्पीड, Keeway ने भारत में लांच किया Hypevolt-R EV स्कूटर

नई दिल्ली। टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Keeway ने Hypevolt-R के साथ भारत में EV स्कूटर्स में एंट्री की है। कंपनी ने Hypevolt-R को मजबूत परफॉर्मेंस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) का है। आप 5,000 रुपए में इसकी बुकिंग कर सकते हैं। Hypevolt-R का डिजाइन इस सेगमेंट के अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग है। इसमें फ्लैट सीट्स दी गई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की हेडलाइट को वर्टिकल तौर पर एप्रन पर लगाया गया है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को हैंडलबार के बजाय एप्रन पर फिक्स्ड किया गया है। इसका रियर डिजाइन रियर पैनल तक नहीं जाता और इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग लुक मिलता है। इसमें LED टेल लैम्प दिए गए हैं। Hypevolt-R को क्रिस्टल व्हाइट और प्लेटिनम ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 kWh की दो रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं। इसकी IDC रेंज लगभग 180 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। Hypevolt-R में मिड-माउंटेड पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है जो 12 kW का पीक पावर आउटपुट जेनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 115 kmph की है। यह सिर्फ 2.3 सेकेंड्स में 0-40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसकी बैटरी को लगभग तीन घंटों में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइड मोड – Eco, Normal और Sport हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714