मारुती, टाटा या महिंद्रा, जानिए कौन है नंबर वन

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में गत सितंबर में लगातार 13वें महीने वाहनों की मजबूत बिक्री जारी रही। विशेष रूप से यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और दुपहिया की बिक्री में तेजी देखी गई। सरकार के पिछले साल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में बदलाव के बाद से ही वाहनों की बिक्री मजबूत बनी हुई है।
मारुति सुजुकी—कंपनी की घरेलू बिक्री 1,81,838 इकाई पर रही। यह एक साल पहले के मुकाबले 36.9 प्रतिशत अधिक है। निर्यात में 4.77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने कुल 44,219 वाहनों का निर्यात किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
टाटा मोटर्स—टाटा की यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 68,810 इकाई पर रही। निर्यात में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,400 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री (निर्यात समेत) 67 प्रतिशत उछलकर 15,384 इकाई हो गई।
महिंद्रा—महिंद्रा की कुल बिक्री 15 प्रतिशत बढक़र 1,14,874 इकाई पर पहुंच गई। यात्री वाहनों की बिक्री 14 प्रतिशत बढक़र 64,092 इकाई रही। कंपनी ने सितंबर में 30,420 वाणिज्यिक वाहन बेचे जो एक साल पहले के मुकाबले 14 प्रतिशत अधिक है। हालांकि निर्यात में सात प्रतिशत की गिरावट रही और यह 4,320 इकाई रही।
हुंडई—हुंडई मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री 57,166 इकाई और निर्यात 20,750 इकाई रही। इनमें क्रमश: 10.9 प्रतिशत और 10.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल बिक्री 10.8 प्रतिशत बढक़र 77,916 इकाई रही।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
रेनो इंडिया—कंपनी ने सितंबर में 3,399 कारें बेची। माह-दर-माह आधार पर इसमें 20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।