हरियाणा

हत्या की साजिश नाकाम, दो गैंगस्टर अरेस्ट, बॉक्सिंग कोच को मारने की थी प्लानिंग

कैैथल

गांव भाना की खेल नर्सरी में तैनात बॉक्सिंग कोच पर जानलेवा हमला करने की योजना बना रहे दो बदमाशों को कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अलसुबह पूंडरी-नैना रोड पर एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आरोपी गांव करोड़ा निवासी टिंकू और अभिषेक है। पुलिस के अनुसार, दोनों रविवार सुबह खेल नर्सरी में पहुंचकर कोच पर हमला करने की फिराक में थे। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि शनिवार रात एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार के नेतृत्व में एएसआई राममेहर, एएसआई अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र और सिपाही सुखविंद्र की टीम पूंडरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो संदिग्ध युवक पूंडरी क्षेत्र में किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पूंडरी-नैना रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस का दोनों युवकों से आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इसके बाद टीम ने उन्हें काबू कर लिया और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया। वहीं, डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव भाना स्थित खेल नर्सरी में तैनात बॉक्सिंग कोच का कुछ दिन पहले गांव करोड़ा के कुछ व्यक्तियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते टिंकू और अभिषेक ने कोच पर हमला करने की योजना बनाई थी। दोनों रविवार सुबह खेल नर्सरी में पहुंचकर वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई और समय रहते कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया गया। वहीं, पुलिस के अनुसार, आरोपी टिंकू के खिलाफ हत्या के प्रयास और आम्र्स एक्ट सहित रोहतक, गुरुग्राम और कैथल समेत विभिन्न जिलों में करीब सात से आठ आपराधिक प्राथमिकि दर्ज हैं। वहीं, अभिषेक के खिलाफ भी तीन से चार आपराधिक प्राथमिक दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है। मुठभेड़ और कोच पर हमले की साजिश से जुड़े मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button