अमरीका-ईरान 19 जून को स्विट्जरलैंड में करेंगे MoU साइन, 14 सूत्रीय मसौदा जारी

ब्लूमबर्ग ने अमरीका और ईरान के बीच एक 14 सूत्रीय मसौदा ज्ञापन जारी किया है जिसके तहत दोनों पक्ष 19 जून को स्विट्जरलैंड में आधिकारिक तौर पर एक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। मसौदे के अनुसार, इस एमओयू पर हस्ताक्षर होने के साथ ही ईरान-अमेरिका, वर्तमान युद्ध में शामिल अपने सहयोगियों के साथ लेबनान सहित सभी मोर्चों पर तत्काल और स्थाई रूप से युद्ध समाप्त करने की घोषणा करते हैं। इसके साथ ही वे अब एक-दूसरे के खिलाफ कोई भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई न करने का संकल्प लेते हैं।
इसमें कहा गया है कि ईरान-अमरीका एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने तथा एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने का संकल्प लेते हैं। मसौदे के मुताबिक, ईरान-अमेरिका बातचीत करने तथा अधिकतम 60 दिनों की अवधि के भीतर अंतिम समझौते पर पहुंचने की प्रतिबद्धता जताते हैं, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है। इस एमओयू पर हस्ताक्षर होने के तुरंत बाद, अमरीका नौसैनिक नाकेबंदी हटा लेगा और अधिकतम 30 दिनों के भीतर जलीय यातायात को उसकी पूरी क्षमता के साथ बहाल कर देगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसमें यह भी कहा गया है कि अमरीका अंतिम समझौते के बाद 30 दिनों के भीतर आसपास के क्षेत्रों से अपनी सेना वापस बुलाने की भी प्रतिबद्धता व्यक्त करता है। मसौदे में यह भी कहा गया है कि ईरान फारस की खाड़ी से ओमान की खाड़ी तक और इसके विपरीत, व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को 30 दिनों के भीतर युद्ध-पूर्व के स्तर पर बहाल करना सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाएगा। अमरीका अपने क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर, ईरान के पुनर्वास और आर्थिक विकास के लिए दोनों पक्षों की ओर से सहमत एक व्यापक योजना बनाने का संकल्प लेता है, साथ ही इसके लिए कम से कम 300 अरब अमेरिकी डॉलर का वित्तपोषण सुनिश्चित करता है।