पंसद की लड़की से शादी नहीं हुई तो टावर पर जा चढ़ा युवक, सुबह 5 बजे से जारी है हाई वोल्टेज ड्रामा

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज में बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया जब अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए एक युवक टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने अनुसार छोटू आदिवासी निवासी ग्राम कल्याणपुर तहसील बेगमगंज एक तरफा प्यार में टावर पर चढ़ गया। जो सागर जिले के खुरई की रहने बाली लड़की से प्यार करता है। छोटू उस लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की के मना करने पर वह टावर पर चढ़ गया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने युवक को टावर से नीचे उतारने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह टावर से नीचे नहीं उतरा और अपनी जिद्द पर अड़ा रहा। छोटू लड़की को बुलाकर शादी कराने की बात कर रहा है। यह हाई वोल्टेज ड्रामा आज सुबह पांच बजे से जारी है। समाचार लिखे जाने तक छोटू टावर से नीचे नहीं उतरा था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714