चंडीगढ़, 5 मई। पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों के चुनावी नतीजों को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है और ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए एक करोड़ से ज्यादा वोट काटे गए और अधिक वोटों की कटौती वाली सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का विजयी होना दर्शाता है कि साम दाम दंड भेद से चुनाव जीता जाए। दुष्यंत ने कहा कि बंगाल में मिलिट्री और केंद्रीय कर्मचारियों का उपयोग होना लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ी चेतावनी है और इसके चलते बंगाल के नतीजे प्रभावित हुए है। वहीं तमिलनाडु, केरल जैसे राज्यों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई तो वहां भाजपा का खाता तक नहीं खुला। उन्होंने कहा कि इसे सारा देश देख भी रहा है और समझ भी रहा है। मंगलवार को वे जींद, कैथल जिले के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पत्रकारों के सवालों के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की मंडियों का दौरा करने की बजाया पंजाब के दौरे में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि आज 60 प्रतिशत गेहूं मंडियों में पड़ा है और उठान का कार्य ठप पड़ा है। वहीं एक महीने बाद भी किसानों का भुगतान भी नहीं हो पाया है, जो कि पहले दो दिन में ही हो जाता था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसा लगता है कि नायब सैनी हरियाणा को छोड़ चुके है और इसी के चलते प्रदेश में करोड़ों रुपए के बैंक घोटाले हो रहे है। उन्होंने कहा कि छोटे कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और घोटाले से जुड़े बड़े मगरमच्छों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वित्त मंत्री का जिम्मा देख रहे नायब सैनी को नैतिकता के तौर पर अपनी इन विफलताओं को मानना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि सरकारी फंड को लूटने वालों पर कार्रवाई क्यूं नहीं की जा रही ?
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल पर भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा की गई एक टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश का नेतृत्व करने वाले नेताओं के खिलाफ ऐसी शब्दावली शोभा नहीं देती है और उनके बयान को लेकर जनता में भी रोष है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की चेयरपर्सन रह चुकी राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को सोच समझकर शब्दावली का प्रयोग करना चाहिए।