हरियाणा

कुरुक्षेत्र में मंत्री संदीप सिंह के झंडा फहराने पर हंगामा,महिला ने मंच के पास पहुंच सुनाई खरी-खरी -Video

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहवा में हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह को सरकारी कार्यक्रम में झंडा फहराने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ दिनों पहले मंत्री संदीप सिंह पर एक जूनियर महिला कोच ने छेड़खानी और बदसलूकी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद से उनका लगातार विरोध हो रहा था और उन्हें खेल विभाग को भी छोड़ना पड़ा था।

आज जब पेहवा में संदीप सिंह सरकारी कार्यक्रम में झंडा फहराने के लिए पहुंचे तो मंच के नजदीक ही एक महिला पहुंच गई और उसने मंत्री को जमकर खरी-खोटी सुनाई। पुलिस के द्वारा महिला को गिरफ्तार करके पुलिस थाने में ले जाया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button