पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथ काबू किया

चंडीगढ़, 5 अगस्त :

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान आर.आई.ए. शाखा, डी.सी. कार्यालय, एस.ए.एस. नगर में तैनात वरिष्ठ सहायक भूपिंदर कौर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव चित, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वरिष्ठ सहायक ने शिकायतकर्ता से स्काई रॉक वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर 111/112, मोहाली में नीलामी प्लॉट दिलाने के बदले 8,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड-1, एस.ए.एस. नगर से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी वरिष्ठ सहायक को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, एस.ए.एस. नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button