हरियाणा में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, सीएम सैनी का अल्टीमेटम, तीन महीने में पूरी करें लंबित घोषणाएं

पंचकूला
चंडीगढ़ में हरियाणा मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट मिनिस्टर्स और पार्टी विधायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम घोषणाओं को लेकर समीक्षा की गई, इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में अलग अलग विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी भी मौजूद रहे। बैठक में विधायकों और अधिकारियों एक साथ बैठाया गया और सीएम घोषणों को लेकर लंबी चर्चा हुई। ये भी सामने आया कि घोषणाएं लंबित रहने के लिए जिम्मेदार और ढ़ीली कार्यशैली वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि घोषणाएं लंबित रहने के मामले को लेकर अलग अलग विभागों के संबंधित अधिकारी रडार पर हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अगली बैठक में इनकी अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर भी रिपोर्ट मांगी जानी तय है। प्राप्त में जानकारी में सामने आया है कि सीएम नायब सिंह के कार्यकाल में 7988 घोषणा की गई हैें जिनमें से 5043 शिकायतें लंबित है। वहीं 101 सीएम घोषणाओं पर कार्य चल रहा है। इनके अलावा 805 सीएम घोषणा लंबित हैं। जो घोषणा लंबित हैं, इनमें कुछ की फिजिबिलिटी नहीं पाई गई है तो कुछ अलग अलग कारणों के चलते लंबित है। वहीं, सीएम के ऑफिसर ऑन डयूटी (ओएसडी) भोपाल खदरी ने बताया कि कई विभागों में सामंजस्य की कमी है। इस पहलु पर भी चर्चा हुई है। सीएम घोषणा पूरी करने को लेकर डेड लाइन तय कर दी गई है और 3 महीने के बाद दोबारा से समीक्षा बैठक होगी। वहीं, सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट और विधायकों संग समीक्षा मीटिंग में कहा है कि अगले तीन महीने में सभी घोषणाएं पूरी करने का निर्देश दिए है।
सीमए सैनी करेंगे समरसता यात्रा का स्वागत
मुख्यमंत्री नायब सैनी आज धर्मनगर कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां गांव उमरी में हुए समरसता यात्रा का स्वागत करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे। कार्यक्रम की तैयारी देर रात तक की जाती रही। समरसता यात्रा जालंधर से चली हुई है जो आज अंबाला के बड़ा से होते हुए धर्मनगर में पहुंचेगी। यहां इस यात्रा का खास स्वागत करने की तैयारी की गई है जिसके चलते ही मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मुख्य तौर पर इस स्वागत समारोह में पहुंचेंगे। शाम करीब चार बजे स्वागत समारोह के बाद यह यात्रा करनाल की ओर रवाना होगी। गांव उमरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुभाष-सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी सहित जिला भर के पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। जालंधर से आ रही समरसता यात्रा के आज कुरुक्षेत्र के गांव उमरी पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वागत करेंगे, जिसके बाद शाम चार बजे यह करनाल रवाना होगी।