हरियाणा

कुरुक्षेत्र में किसानों और पुलिस में टकराव, गन्ने का रेट 600 रुपए करने की मांग, धरने पर बैठे किसान

कुरुक्षेत्र की शाहाबाद शुगर मिल में मंगलवार को पेराई सत्र शुरू करने को लेकर किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए। गन्ने का रेट 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर किसान कई दिनों से मिल के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। किसानों ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि जब तक सरकार गन्ने का रेट 600 रुपए नहीं करती, तब तक मिल में पेराई सत्र शुरू नहीं होने देंगे। आज कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और कृष्ण बेदी ने मिल में पेराई सत्र की शुरुआत करने आना था। विरोध को देखते हुए प्रशासन ने उनसे बातचीत की। भाकियू चढूनी के प्रवक्ता राकेश बैंस के मुताबिक, सोमवार रात प्रशासन के साथ उनकी बैठक हुई थी। इसमें साफ कर दिया था कि उन्हें पेराई सत्र शुरू होने से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन वे सरकार और कैबिनेट मंत्रियों का विरोध करेंगे। इसके बाद दोनों मंत्री मिल में शुभारंभ करने नहीं पहुंचे। इससे लगाया कि प्रशासन ने किसानों को भरोसे में लिए बिना ऑनलाइन माध्यम से पेराई सत्र शुरू करवाने की कोशिश की। राकेश बैंंस ने कहा कि इसकी भनक लगते हीजा कुछ किसान मिल के अंदर पहुंच गए। वहां पता चला कि ऑनलाइन माध्यम से कैबिनेट मंत्री पेराई सत्र का शुभारंभ कर रहे हैं। इसके बाद किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि किसानों ने मिल के अंदर जाकर विरोध शुरू किया तो पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की और उनके कुछ साथियों को हिरासत में ले लिया।

किसानों को जबरदस्ती बाहर कर दिया गया। किसानों ने लगाए बदसलूकी के आरोप प्रवक्ता राकेश बैंस ने आरोप लगाया कि इस दौरान स्॥ह्र सुरेंद्र सिंधु ने किसानों के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें जबरदस्ती वहां से हटाने की कोशिश की। किसान गेट पर शांतिपूर्वक बैठे थे। वे केवल ऑनलाइन शुभारंभ का विरोध करने पहुंचे थे, लेकिन उनके साथ बदसलूकी की गई। स्॥ह्र ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए, जबकि ष्ठस्क्क उनके साथ शांतिपूर्वक बात कर रहे थे। राकेश बैंस ने बताया कि किसानों के कुछ साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जसबीर मामू माजरा समेत कुछ किसान अधिकारियों से बातचीत करने गए थे। किसानों के प्रयास से एक साथी को छुड़वा लिया गया, लेकिन कुछ अन्य अभी भी हिरासत में हैं। किसानों ने साफ कर दिया कि जब तक उनके सभी साथियों को बाहर नहीं लाया जाता, वे धरने से नहीं उठेंगे। वहीं, बैंस ने कहा कि सुरेंद्र सिंधु को किसानों के बीच आकर माफी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो किसान पंचायत में इस मामले को उठाएंगे। उनकी सरकार से गन्ने का रेट 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button