आज की ख़बरपंजाब

पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की

चंडीगढ़/लुधियाना, 18 सितंबर:

पंजाब पुलिस द्वारा 12 से 18 वर्ष की आयु की किशोरियों के लिए व्यापक जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस संबंध में विशेष महानिदेशक पुलिस (विशेष डीजीपी), कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) गुरप्रीत कौर दियो की अध्यक्षता में लुधियाना पुलिस लाइंस के कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच संयुक्त कार्यक्रम की शुरुआत संबंधी तैयारियों के लिए एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई योग्य मॉड्यूल तैयार करने हेतु प्रमुख प्रशासनिक, चिकित्सा, शैक्षणिक और सामाजिक भागीदार विभाग एक मंच पर एकत्र हुए। बैठक में उन क्षेत्रों की पहचान करने तथा आवश्यक कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां लोग सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जहां युवा लड़कियों के विरुद्ध अपराधों का अधिक जोखिम है।

इस पहल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विशेष डीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने कहा कि यह अभियान सुरक्षित निर्णय लेने और समाज में सकारात्मक योगदान देने में सक्षम युवा लड़कियों की एक जागरूक एवं आत्मविश्वासी पीढ़ी तैयार करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इंटरवेंशन मॉड्यूल के दौरान शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, कानूनी एवं सुरक्षा जागरूकता, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, भावनात्मक स्थिरता, नेतृत्व क्षमता का विकास, करियर संबंधी मार्गदर्शन, संचार कौशल और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच जैसे विषयों को व्यापक रूप से शामिल किया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

यह अभियान केवल शैक्षणिक संस्थानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें स्कूल छोड़ चुकी लड़कियों, आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रवासी परिवारों से संबंधित लड़कियों, दिव्यांग लड़कियों तथा बाल मजदूरी या कम उम्र में विवाह के जोखिम का सामना कर रही लड़कियों को भी शामिल किया जाएगा।

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच, व्यावसायिक प्रशिक्षण सत्र, इंटरैक्टिव फ्लायर, नुक्कड़ नाटक तथा पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में लघु वीडियो/सोशल मीडिया अभियानों जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। जिले भर में व्यापक जनभागीदारी और जमीनी स्तर पर जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, अभिभावकों, शिक्षकों, गैर-सरकारी संगठनों और सामुदायिक नेताओं को भी इस पहल में शामिल किया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस समन्वय बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जांच-कम-जिला सामुदायिक पुलिसिंग अधिकारी) लुधियाना रुपिंदर भट्टी, सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर, डीएमसी लुधियाना के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अनुराग चौधरी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) लुधियाना रश्मि, शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल अमनदीप सिंह, ‘डू गुड फाउंडेशन’ से जैस्मीन पाहवा तथा आई.डी.आर.एफ., चंडीगढ़ के शोधकर्ता शामिल हुए।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button