मोहाली

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, ज्ञानेश के इस्तीफे के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी आफिस के बाहर नारेबाजी

मोहाली

जिला कांग्रेस कमेटी मोहाली की ओर से गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी मोहाली के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा और कांग्रेस नेता एडवोकेट कंवरबीर सिंह सिद्धू ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही की मांग को लेकर नारेबाजी की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फंूका। इस अवसर पर कमल किशोर शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग देश की एक संवैधानिक संस्था है और उस पर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता व विश्वसनीयता बनाए रखने की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठने वाला कोई भी सवाल देशवासियों के लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में संशोधन और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े हालिया मामलों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चुनाव आयोग को किसी भी राजनीतिक प्रभाव से ऊपर उठकर काम करना चाहिए, ताकि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की पवित्रता पर कोई सवाल न उठे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button