हर भारतीय की आशाओं को पूरा करना ही मोदी का मिशन : ज्ञानचंद गुप्ता

पंचकूला, 15 अप्रैल। Modi’s Mission:
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना ही मोदी का मिशन है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास है। मोदी की गारंटी को आधार बनाकर अगले पांच साल क्या करना है, इसकी योजना संकल्प पत्र में है। श्री गुप्ता ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन, आयुष्मान भारत योजना की सुविधा, जनधन अकाउंट के ज़रिए भ्रष्टाचार पर अंकुश, चार करोड़ ग़रीबों को घर, किसानों को सम्मान निधि जैसी योजनाएं मोदी की गारंटी हैं और यह आगे भी जारी रहेगी। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा की अगले पांच सालों में देश के हर कौने में बुलेट ट्रेन चलाने का भी संकल्प है। इस दौरान प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक भी उपस्थित रहे।
पंचकूला में प्रेसवार्ता के दौरान बोलते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का भाव भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है। 15 लाख सुझावों पर विचार विमर्श के बाद तैयार किया गया संकल्प पत्र 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। पीएम मोदी ने गरीब, युवा, महिला और किसान को चार स्तंभ मानते हुए उनके विकास पर लक्ष्य किया है।