पंचकूला 30 जून 2026: सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से जरूरतमंदों को राशन सामग्री बीकेएम विश्वास स्कूल सेक्टर 9 पंचकूला में बुलाकर वितरित की। यह राशन सामग्री स्वर्गीय श्री खेम चंद कवात्रा जी की पावन स्मृति में बांटी गई। इस परोपकारी कार्य के तहत क्षेत्र के जरूरतमंद और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 100 परिवारों को सूखा राशन और दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री वितरित की गई।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि राशन सामग्री फाउंडेशन के अनुयायी पंचकूला के समाज सेवी अमित कवात्रा, किरण कवात्रा व सन्नी कवात्रा ने अपने पिता स्वर्गीय श्री खेम चंद कवात्रा जी की याद बँटवाई। इस वितरण अभियान का मुख्य उद्देश्य कवात्रा जी के सेवाभावी विचारों को जीवित रखना और समाज के अभावग्रस्त परिवारों की मदद करना है। इस दौरान प्रत्येक लाभार्थी परिवार को जीवनयापन के लिए जरूरी राशन किट प्रदान की गई। इस किट में मुख्य रूप से आटा, चावल, दाल, नमक, हल्दी, मिर्च, चीनी और सरसों का तेल शामिल था, ताकि परिवारों को कुछ समय के लिए पौष्टिक भोजन की चिंता न रहे। उन्होंने पुन: कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। विश्वास फाउंडेशन भविष्य में भी समाज के हर जरूरतमंद तबके की सहायता के लिए इस तरह के लोक-कल्याणकारी और सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष, सभी देवियाँ, राजेन्द्र गुलाटी, मंजुला गुलाटी, पंकज ढींगरा, मंजूषा ढींगरा व अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय श्री खेम चंद कवात्रा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।