सेक्टर-4 की मार्केट में रक्तदान के लिए आगे आए लोग, 34 यूनिट रक्त एकत्र
पंचकूला, 21 नवंबर 2026। अस्पतालों में रक्त की कमी दूर करने में सहयोग देने के उद्देश्य से मार्केट वेल्फेयर एसोसिएशन, सेक्टर-4, पंचकूला द्वारा मार्केट परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्वास फाउंडेशन पंचकूला, एचडीएफसी बैंक और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से आयोजित शिविर में 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में कुल 44 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य जाँच के बाद डॉक्टरों ने 10 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कारणों से रक्तदान की अनुमति नहीं दी। पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. एकता की देखरेख में रक्त एकत्र किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ा सहारा है। समाज के सामूहिक सहयोग से रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने युवाओं और पात्र रक्तदाताओं से नियमित रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इस सेवा से जोड़ने की अपील की।
मार्केट वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान बलराम शर्मा व सचिव अंकुश सिंगला ने कहा कि एसोसिएशन भविष्य में भी रक्तदान शिविर आयोजित करवाती रहेगी, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने में सहयोग दिया जा सके। व्यापारिक गतिविधियों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियाँ निभाना भी एसोसिएशन की प्राथमिकता है। उन्होंने रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं और मेडिकल टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों की सहायता का यह प्रयास सफल हुआ। एचडीएफसी बैंक की ओर से साहिब सिंह राणा ने भी शिरकत की।
शिविर को सफल बनाने में विजय पासी ने अथक प्रयास किए। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुंदर साहनी, मदन नागपाल, पवन मनचन्दा और सत्य भूषण खुराना उपस्थित रहे।