हरियाणा

दुकान में ब्लास्ट, मलबे में दबी गाडिय़ां, कालका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेश आया हादसा

कालका

कालका हाउसिंग बोर्ड स्थित एक फास्ट फूड की बंद पड़ी दुकान में सोमवार सुबह अचानक ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के लोग व दुकानदार सहम गए। धमाके से दुकान के शटर के चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि पंचकूला के कालका में ब्लास्ट हुआ है। यह धमाका एक दुकान में हुआ है। धमाके की आवाज से वहां हडक़ंप मच गया। घटना कालका हाउसिंग बोर्ड स्थित एक फास्ट फूड की है। सोमवार सुबह फास्ट फूड की बंद पड़ी दुकान में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी के आसपास के लोग और दुकानदार सहम गए। धमाके की वजह से दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दुकान के शटर के साथ साथ दुकान की दीवार भी टूट गई। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार विश्वास मंगला उक्त किराए की दुकान में फास्ट फूड का काम करता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान में तेज धमाका हुआ जिसके चलते दुकान के शटर के चिथड़े उड़ गए साथ ही लोहे के शेड से निर्मित छत गिर गई। और दुकान की दीवार भी टूट गई। घटना में दुकान की दीवार टूट कर साथ लगते घर अंदर खड़ी दो कारों के ऊपर जा गिरी, दीवार गिरने से कारों को काफी नुकसान पहुंचा है, वहीं घर में खड़ी एक बाइक भी दीवार के नीचे दब गई है। वहीं, दुकान में सोमवार सुबह अचानक ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के लोग व दुकानदार सहम गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके से जरूरी साक्ष्य इक_ा कर रही है। हालांकि अभी तक ब्लास्ट का कारण पता लग नहीं पाया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button