राजनीतिहरियाणा

हरियाणा के कार्यक्रम में भड़के मुख्यमंत्री मनोहर लाल , बोले- ये AAP कार्यकर्ता है, इसे पीटकर… देखें VIDEO

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे थे, नशे से जुड़े सवाल पर वो लोगों से राय मांग रहे थे कि तभी एक शख्स ने कुछ बोलने की कोशिश की, तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें टोक दिया और बोले,” राजनीति मत करने दो इसको। ये राजनीति करने वाला है, आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। इसको उठाकर इसकी पिटाई करो और बाहर फेंको। इसके बाद मुख्यमंत्री के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके कार्यकर्ता उस शख्स को बाहर उठाकर ले जा रहे हैं।

 

जन संवाद कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता की पिटाई पर अनुराग ढांडा की तीखी प्रतिक्रिया आई है। आप नेता ने कहा कि सिरसा में कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का व्यवहार दुखी करने वाला है। मुख्यमंत्री खट्टर को पहले केजरीवाल सपने में नजर आते थे, लेकिन अब AAP के कार्यकर्ता भी आने लगे हैं।

यह भी पढ़ें ...  कोविड-19 महामारी के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध दर्ज FIR हरियाणा सरकार लेगी वापिस

 

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने आगे कहा कि सरकार की शह पर AAP कार्यकर्ताओं का हरियाणा पुलिस मुंह बंद कर रही है। यह सरकार का तानाशाही रवैया है। ढांडा ने कहा कि यदि कोई आम व्यक्ति मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में सवाल पूछता है तो उसमें क्या कसूर है। 2024 में मुख्यमंत्री के इस रवैये का जवाब जनता जरूर देगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button