हरियाणा

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले- अपनी रोड चमका कर PWD की सड़कें तोड़ रहे; इन्हें सहीं कराओ |

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया वाले अपनी रोड चमका देती है और लोक निर्माण विभाग की सड़कें तोड़ देती है। इससे वाहनों को आने-जाने में परेशानी तो होती ही है। इसके साथ ही दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। उपमुख्यमंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कराने की हिदायत दी।

सड़क सुरक्षा के लिए लगाई फटकार
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि सड़क सुरक्षा को लेकर हर विभाग अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ निभाएं, अन्यथा कोताही के लिए अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम ने यह निर्देश सड़क सुरक्षा की बैठक के दौरान दिए।

बिना पानी के लिए भेजे बिल वापस होंगे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जगह वाटर वर्क्स अभी बनी नहीं हैं। इसके बाद भी लोगों को पानी के बिल भेज दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल बिल वापस लेने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।

कांग्रेस पर किए तीखे प्रहार
उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की इस यात्रा का असर सबसे ज्यादा कांग्रेस पर ही पड़ने वाला है। इसकी वजह है कि जब से यह यात्रा शुरू हुई है तब से कांग्रेस में जुड़ने के बजाय फूट रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद हालात और खराब होने वाले हैं।

 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button