राज्यहरियाणा

मंत्री संदीप सिंह को गणतंत्र दिवस पर नहीं फहराने देंगे झंडा,सर्वखाप पंचायत बोली- दिखाएंगे काले झंडे

झज्जर (सुमित कुमार)। खेल विभाग की जूनियर महिला कोच के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपों से घिरे पूर्व मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। संदीप सिंह पर कार्रवाई की मांग को को लेकर जहां राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो अब वही खाप पंचायतों ने भी मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है।

 

मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए यौन शोषण की पीड़िता खिलाड़ी को न्याय दिलाने की बात खाप पंचायतें कर रही है। आज झज्जर के डावला गांव में धनखड़ खाप ने पंचायत की।

 

उन्होंने कहा कि महिला कोच के आरोपों के आधार पर मंत्री संदीप सिंह पर मामला तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन सरकार संदीप सिंह को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि न तो मंत्री को अब तक उसके पद से बर्खास्त किया गया है और न ही उन्हे गिरफ्तार किया गया है। सबसे पहले मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर महिला कोच को इस मामले में न्याय नहीं मिला तो कहीं भी खेल मंत्री को 26 जनवरी को झण्डा फहराने नही दिया जायेगा। इसके लिए जल्द एक कमेटी का गठन भी किया जायेगा और राष्ट्रपति व राज्यपाल से भी मिला जायगा।

यह भी पढ़ें ...  मिस्र के राष्ट्रपति एल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पीएम मोदी से मिले

यह भी पढ़ें: महिला ने युवक को निर्वस्त्र करने के बाद धमकी देकर 1.79 लाख ट्रांसफर कराए

यह भी पढ़ें : मिलेट्स मेला : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मोटे अनाज मेले का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें: नेपाल के पोखरा में बड़ा हादसा, रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button