पंचकूला में हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारी, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ ने खोला मोर्चा

हरियाणा सरकार की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ आज से 3 दिन की हड़ताल पर है। नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन ने 5 से 7 अक्टूबर तक रोजाना 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक का ऐलान किया है। झज्जर और पंचकूला में नर्सें सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हड़ताल पर बैठी रहीं। सभी ने अस्पताल के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। नर्सों ने कहा कि सरकार जितना मर्जी दबाने की कोशिश कर लें लेकिन हम अपनी मांगें मनवाकर रहेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन ट्रांसफर व्यवस्था में विलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर का विकल्प खत्म होने से नर्सिंग ऑफिसरों के लंबी दूरी पर तबादले हो सकते हैं। हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रही। केवल वार्ड की सेवाएं 2 घंटे बंद थी, जिसका खासा असर नहीं दिखा। नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य प्रधान विनीता कुमारी ने बताया कि यह पॉलिसी नर्सिंग कैडर की विशेष परिस्थितियों (जैसे 24 घंटे की शिफ्टिंग ड्यूटी और महिला सुरक्षा) को ध्यान में रखकर नहीं बनाई गई है।यदि यह पॉलिसी नर्सिंग कैडर पर लागू की जाती है, तो उन्हें भी अन्य महिला कर्मचारियों की तरह सुबह 9 से शाम 5 बजे की सिंगल शिफ्ट ड्यूटी दी जाए।
सुरक्षा और परिवार पर असर: प्रदेश में करीब 5500 नर्सिंग ऑफिसर हैं। जिनमें करीब 98 प्रतिशत महिलाएं हैं। मॉर्निंग, इवनिंग और नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान दूसरे जिलों में ट्रांसफर होने से सुरक्षा का खतरा बढ़ेगा तथा बच्चों की पढ़ाई व परिवार पर बुरा असर पड़ेगा। जबरन ट्रांसफर की शर्त: पॉलिसी के तहत एक स्टेशन पर 5 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को जबरन ट्रांसफर ड्राइव में शामिल किया जा रहा है, जो व्यावहारिक नहीं है। वहीं, एसोसिएशन की ये हैं प्रमुख मांगें इस प्रकार है, 24 घंटे की ड्यूटी, महिला सुरक्षा का मुद्दा: एसोसिएशन का कहना है कि नर्सिंग ऑफिसरों की मॉर्निंग, इवनिंग और नाइट शिफ्ट में ड्यूटी होती है। ऐसे में दूसरे जिलों में तबादला होने पर रात की ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारियों की सुरक्षा का सवाल खड़ा होगा। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारियों पर भी असर पड़ेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714