लव रंजन ने ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की 6 लीड स्टारकास्ट के साथ दिखाई पहली झलक

पहला प्यार दूसरी बार एक यूथ एंटरटेनर है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लव फिल्म्स द्वारा प्रेज़ेंट इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस और डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। फिल्म एक फ्रेश कहानी के साथ – साथ 6 नए चेहरे लेकर आती है। फिल्म के साथ स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का मजेदार ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज़ कर दिए हैं, जिसके बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौरा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर उत्साह को एक अलग लेवल पर लेकर जाते हुए लव रंजन को कल रात अपनी फिल्म की जबरदस्त नई कास्ट के साथ दृश्यम फिल्म के सक्सेस बज में शामिल होते हुए देखा गया।
दृश्यम की सक्सेस पार्टीमें बॉलीवुड के कई बड़े नामों को शिरकत करते हुए देखा गया, लेकिन इस दौरान सभी का ध्यान लव रंजन ने अपने खास अंदाज से खींचा। दरअसल, वह इस सक्सेस पार्टी में अकेले नहीं बल्कि अपनी आने वाली फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के 6 लीड एक्टर्स के साथ देखे गए। बता दें कि यह इन सभी एक्टर द्वारा की गई पहली पब्लिक अपीयरेंस थी। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की नई स्टारकास्ट की इस झलक ने न सिर्फ सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है बल्कि इस अपकमिंग रॉम-कॉम यूथ फिल्म को लेकर भी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714