हरियाणा

खेल मंत्री पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला कोच पहुंची गृहमंत्री के दरबार

खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली कोच ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है। इस दौरान महिला कोच नेन कहा कि जब खेल मंत्री सलाखों के पीछे होंगे तो और भी ऐसी महिलाएं सामने आएंगी, जिनको प्रताड़ित किया गया है।

उन्होंने कहा कि वह अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री अनिल के दरबार में पहुंची। उन्हें विश्वास था कि गृह मंत्री उनकी शिकायत को अच्छे से सुनेंगे। महिला कोच ने आरोप लगाए कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने फरवरी से अब तक उसे बहुत हैरेसमेंट किया। आखिर इंसान कब तक चुप रहेगा।

इंसान कब तक चुप रहेगा: कोच
महिला कोच ने कहा कि उन्होंने संदीप सिंह को काफी बार मना किया, लेकिन खेल मंत्री की हरकतें लगातार जारी थी। कहा कि आखिर इंसान कब तक चुप रहेगा। एक टाइम ऐसा आता है कि आवाज उठानी पड़ती है। खेल मंत्री ने ऑफिशियली, मैनटली हरास किया है। उन्होंने कहा कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। उन्हें विश्वास है कि उन्हें न्याय मिलेगा।

यह भी पढ़ें ...  रेवाड़ी में आगजनी की दो घटनाएं : बावल की एक निजी कंपनी ओर होटल के बेसमेंट में लगी आग

खेल मंत्री को कड़ी से कड़ी सजा मिले
महिला कोच ने कहा कि जब तक संदीप सिंह अपनी पद से इस्तीफा नहीं देते तो वह किसी भी इन्वेस्टिगेशन का पार्ट नहीं बनेगी। महिला कोच ने कहा कि संदीप सिंह को कड़ी से कड़ी सजा मिले। यह सभी को पता चलना चाहिए कि एक ओलिंपिक लेवल पर खेल कर और एक नेशनल लेवल के खिलाड़ी के साथ दुर्व्यवहार कैसे कर सकत हैं। महिला कोच ने कहा कि वह इस मामले में पूरा स्टैंड लेगीं और आखिरी दम तक लड़ेंगी।

सीएम और संदीप से करेंगे बात
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने महिला कोच की सभी बातें सुनी है। वे खेल मंत्री और मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। इस मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच कराएंगे।

इस्तीफा देने के बाद खेल मंत्री संदीप सिंह की प्रतिक्रिया
वहीं, इस्तीफा देने के बाद खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए एक माहौल बनाया जा रहा है। एक जूनियर महिला कोच ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं। नैतिकता के आधार पर मैंने अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। इस मामले में जांच चल रही है। जब इस मामले की रिपोर्ट आएगी, उसके बाद ही मुख्यमंत्री अगला फैसला करेंगे।

यह भी पढ़ें ...  केएमपी के किनारें बसेंगे दो शहर नाम होगा सिटी आफ हैप्पीनेस और सिटी आफ जाय

30 दिसंबर को दी थी शिकायत
बता दें कि 30 दिसंबर को खेल मंत्री संदीप के खिलाफ खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें खेल मंत्री पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और धमकी देने के आरोप लगाए थे। इसके बाद मंत्री के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाना की पुलिस ने IPC की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 के तहत केस दर्ज किया। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद इसकी जांच की जा रही है।

हरियाणा के खेल मंत्री और ओलिंपियन संदीप सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ चंडीगढ़ में महिला कोच के उत्पीड़न का केस दर्ज होने का खुलासा रविवार को हुआ।

यह भी पढ़ें
छेड़छाड़ के आरोप में घिरे खेल मंत्री संदीप सिंह पर FIR दर्ज

Source : 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button