हरियाणा

पंचायत तीसरी सरकार : ग्रामीण आंचल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पंचायत खेल फिर से होंगे शुरू – मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि ग्रामीण आंचल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गांव, खण्ड और जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए, पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद इन खेलों का आयोजन करवाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 12 प्रकार के खेल होंगे। इसके अलावा, जिला फतेहाबाद के टोहाना उपमंडल के रसूलपुर गांव में मेडिकल कॉलेज खोलने तथा जाखल में नर्सिंग कॉलेज खोलने की भी घोषणा की।

पंचायत तीसरी सरकार, पंचायतों को दिए कई अधिकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत तीसरी सरकार होती है और इन स्थाई सरकारों को हमने कई अधिकर दिए हैं। पिछली सरकारों ने तो पंचायतों को अधिकार नहीं दिए, लेकिन हमारी सरकार ने पंचायतों को विकास कार्य अपने आप कराने का अधिकार दिया है। पैसा पंचायतों का है, जैसे चाहे खर्च करो। प्रस्ताव पारित करें और पने क्षेत्र में विकास कार्य करवाएं। आगे भी अधिकार बढ़ाना होगा या पैसा बढ़ाना होगा, तो जैसे ही मांग आएगी, बढ़ा सकते हैं।

 

पंचायतों को वित्तीय रूप से किया सशक्त

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचायतों को वित्तीय रूप से सशक्त करने के लिए अब स्टाम्प ड्यूटी का 2 प्रतिशत हिस्सा भी पंचायतों को देने की सुविधा शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के अंतिम तिमाही में गांवों में विकास कार्यों के लिए पंचायतों को 1100 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। पंचायतों को मजबूत करने के लिए इंटर डिस्ट्रिक्ट काउंसिल भी बनाया है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का पैमाना बनाया है। जनता भी पारदर्शिता आने से खुश है। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्य तो हो जाते हैं लेकिन उनकी संभाल करने के लिए सरपंचों के सहयोग से सेवानिवृत लोगों को मिलाकर संभाल करें।

यह भी पढ़ें : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोहानावासियों को 580 करोड़ की दी सौगात

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button