अपराधहरियाणा

ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में घुसे 15 हथियारबंद बदमाश ,कर्मचारियों को बंधक बना लुटे लाखों रूपये

हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड पर स्थित हरी संस ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में 15 हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों रूपये की लूट को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाश करीब 4 घंटे तक फैक्ट्री के अंदर रहे। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में इस लूट की वारदात को अंजाम दिया।

ख़बरों के अनुसार हरी संस फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर बनाए जाते हैं। फैक्ट्री में बीती देर रात करीब 1 बजे दीवार फांद कर 15 हथियारबंद बदमाश घुस गए और वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री के ऊपर वाले कमरे में बंधक बना लिया।यह भी पढ़ें : पठान विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने पूछा-कौन हैं शाहरुख खान? कुछ ही घंटे बाद आया एक फोन कॉल..

ट्रांसफार्मर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बताया कि सभी बदमाशों के पास पिस्तौल, चाकू व अन्य हथियार थे। बदमाश करीब 4 घंटे तक फैक्ट्री में रहे। रात भर फैक्ट्री से बदमाशों ने कॉपर की तारों सहित अन्य सामान को गोदाम का शटर तोड़कर बाहर निकाला। बाद में बदमाशों ने ऑफिस का शीशे का दरवाजा तोड़ा, वहां पर सामान चेक किया। यहीं नहीं बदमाशों ने जाते वक्त सभी बंधक कर्मचारियों की जेब से पैसे निकाल लिए। सुबह जब बदमाश वहां से चले गए तो कर्मचारियों ने एक दूसरे के हाथ पर बंधी रस्सी को मुंह से खोला। जिसके बाद लूट की सूचना फैक्ट्री के मालिक विकाश आरोड़ा को दी। सूचना के बाद मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे मुंबई ,कारोबारियों से पंजाब में निवेश को लेकर करेंगे बातचीत

यह भी पढ़ें ...  एचसीएस अधिकारियों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा

 

मौके पर पहुंचे मधुबन थाना के SHO तरसेम कंबोज ने बताया कि अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। CCTV में ट्रांसफार्मर फैक्ट्री से कैंटर में सामान लेकर जाते हुए आरोपी दिख रहे हैं। करीब 10 से 15 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

 

 

Source :

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button